पीडब्ल्यूडी ने शेष 6.81 करोड़ के लिए मुख्यालय के माध्यम से शासन को पत्र भी लिखा था। पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता आरके हरदाहा ने निर्माण स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही समीक्षा बैठक की। इसमें अधिशासी अभियंता (भवन) प्रकाश सिद्धार्थ को जल्द काम पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रेसिडेंशियल सुईट का निर्माण लगभग 70 प्रतिशत हो गया है। शेष कार्य 31 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा।
सिविल वर्क लगभग पूरा है, लेकिन पीडब्ल्यूडी की इलेक्ट्रिकल इकाई ने बिजली संबंधी कार्यों की पूरी ड्राइंग नहीं दी है। जो ड्राइंग दी थी, उससे लगभग 20 प्रतिशत काम हो पाया है। उसका भुगतान भी नहीं किया, जबकि इस मद में उनके पास 96 लाख रुपये हैं। फायर, एसी की ड्राइंग नहीं दी है। -पीयूष अग्रवाल, एमडी, एमएचपीएल