फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति ने कहा जरूरत पर मेरे काफिले को रोककर इमरजेंसी वाहन निकालें, बोले कानपुर की घटना से अब भी दुखी

Sat, 28 Aug 2021 06:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। - फोटो : @rashtrapatibhvn/Twitter
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनकी यात्रा के दौरान नियत समय से बहुत पहले ट्रैफिक पर रोक नहीं लगाने और आवश्यकता पड़ने पर उनके काफिले को रोककर भी एंबुलेंस सहित इमरजेंसी वाहनों को निकालने को कहा है।
विज्ञापन


लखनऊ में शुक्रवार को कैप्टन मनोज पांडे सैनिक स्कूल के हीरक जयंती समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि वे राष्ट्रपति होने के साथ एक संवेदनशील नागरिक भी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा के दौरान यातायात पर नियंत्रण से जनता को जो असुविधा होती है, उसके संबंध में उनके कुछ सुझाव हैं।

कहा कि कार्यक्रम के नियत समय से बहुत पहले ट्रैफिक पर रोक नहीं लगाई जाए। एंबुलेंस एवं इमरजेंसी वाहनों को बिना रुकावट निकलने के लिए कोई समाधान सोचकर उस पर काम करें। मालूम हो कि राष्ट्रपति के जून में कानपुर आगमन के दौरान गोविंदपुरी पुल पर रोके गए ट्रैफिक में 45 मिनट तक जाम में फंसकर महिला कारोबारी की जान चली गई थी।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने कहा कि कानपुर में महिला कारोबारी की मौत की घटना से  मैं अभी दुखी हूं। बता दें कि महिला उद्यमी की मौत के मामले में पुलिस कमिश्नर ने जाकर माफी मांगी थी वहीं राष्ट्रपति की पत्नी ने भी महिला उद्यमी की मौत पर दुख जाहिर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें