फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिखित सहमति के बाद टूटा गतिरोध, आंदोलन स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद और नगर पालिका परिषद प्रशासन के बीच चला आ रहा गतिरोध शनिवार को समाप्त हो गया। कर्मचारी संगठन ने लिखित सहमति मिलने पर 31 अगस्त को प्रस्तावित धरना वापस ले लिया है।
विज्ञापन

परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष कुशलपाल सिंह के निर्देश पर पालिका इटावा के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की वेतन वृद्धि एवं मृतक आश्रित कर्मचारियों के आश्रितों को तृतीय श्रेणी लिपिक पद पर नियुक्ति को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा था।
इसे लेकर कई बार कर्मचारी संगठनों और पालिका चेयरमैन के बीच तनातनी हो गई थी। कई सप्ताह से जारी यह गतिरोध आज पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि फुरकान अहमद एवं अधिशाषी अधिकारी विनय मणि त्रिपाठी के बीच सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में हुई बातचीत के बाद खत्म हो गया।
विज्ञापन

दोनों मांगो पर पालिका प्रशासन ने लिखित सहमति कर्मचारी संघ को दी। इस पर कर्मचारी संघ ने भी अपनी सहमति प्रदान करते हुए 31 को प्रस्तावित धरना स्थगित करने की घोषणा की।
वार्ता में कर्मचारी संघ की तरफ से अध्यक्ष राजीव यादव, महामंत्री सुनील वर्मा, अनिल वाजपेई, कलीम इलाही, आनंद शुक्ला, आकाश प्रताप सिंह, रजनीश राठौर, सतेंद्र महेश्वरी, अतुल प्रजापति, प्रशांत, अर्जुन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें