फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

President Visit: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे परौंख, पहली बार कुर्ता-पजामा और सदरी पहनी

Fri, 03 Jun 2022 01:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद कानपुर से अपने पैतृक गांव परौंख के पहुंच गए हैं। चकेरी एयरफोर्स स्टेशन में उनका स्वागत सांसद, मेयर और विधायकों ने किया। 
विज्ञापन
संबोधित करते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपनी मातृभूमि परौंख में होने वाला कार्यक्रम के लिए पहुंच चुके हैं। वो कुछ ही देर अपने लोगों के बीच में पहुंच जाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर कुछ ही देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचेंगे। 

विज्ञापन

यहां उनका लुक और स्टाइल कुछ अलग नजर आ रहा था। दरअसल, वो पहली बार वह पहली बार कुर्ता-पजामा और सदरी पहनकर आए हैं। बता दें कि महामहिम रामनाथ कोविंद बहुत ही सिंपल कपड़े पहनना पसंद करते हैं, जिसमें कुर्ता-पजामा, शेरवानी, बंद गले का कोट और सदरी अहम है। इसके अलावा उन्हें व्हाइट कलर की ड्रेस भी खूब भाती है। लेकिन वो पहली बार परंपरागत परिधान पहनकर पहुंचे हैं। 
चकेरी एयरफोर्स स्टेशन पर राष्ट्रपति के पहुंचने पर उनका स्वागत सांसद सत्य पचौरी, मेयर प्रमिला पांडे, विधायक महेश त्रिवेदी,  सुरेंद्र मैथानी, अभिजीत सिंह सांगा, सरोज कुरील और राहुल बच्चा सोनकर ने किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर भी उपस्थित रहे। चकेरी एयर फोर्स स्टेशन से राष्ट्रपति सेना के हेलीकॉप्टर से परौंख के लिए रवाना हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति ने कहा कानपुर आकर काफी खुशी मिली
महानगर आगमन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वागत करने आए सांसद व विधायकों से बातचीत में कहा कि कानपुर आकर हमेशा खुशी मिलती है। उन्होंने सांसद सदैव पचौरी से कहा कि इसी तरह स्वस्थ बने रहिए अभी बहुत कुछ करना है।

महापौर ने राष्ट्रपति को सौंपी महानगर की चाभी
राष्ट्रपति के महानगर पहुंचने पर महापौर प्रमिला पांडे ने महानगर की चाबी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सौंपी। इस दौरान बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने राष्ट्रपति को बिठूर के ब्रह्मावर्त घाट पर गंगा आरती के लिए भी आमंत्रित किया। इस बीच राष्ट्रपति ने विधायक को राष्ट्रपति भवन आने को कहा। राष्ट्रपति कोविंद ने सभी विधायकों का नाम लेकर संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें