फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

President Visit: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री पहुंचे पथरी माता मंदिर, महामहिम का परिवार मानता है कुल देवी

Fri, 03 Jun 2022 02:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

 राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने पैतृक गांव कानपुर देहात के परौंख पहुंच चुके हैँ। वो अपने परिवार के साथ पथरी माता मंदिर पहुंचे है। उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद हैं। 
विज्ञापन
पथरी देवी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति के रूप में दूसरी बार अपनी मातृभूमि पर कदम रख चुके हैं। इससे पहले वे पिछले साल 27 जून को परौंख आए थे और राष्ट्रपति ने परौंख में ग्रामीणों से आने का वादा किया था। सालभर के भीतर वे यहां आकर अपना वादा भी निभा रहे हैं।  परौंख पहुंचकर राष्ट्रपति अपने परिवार के साथ सबसे पहले पथरी माता मंदिर के दर्शन करने पहुंचे हैं। उनके साथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद हैं।

विज्ञापन

बता दें कि राष्ट्रपति कोविंद का परिवार पथरी देवी को ही अपनी कुल देवी मानता हैं। गांव के लोगों के मन में इस मंदिर के प्रति गहरी आस्था है।  ग्रामीण बताते हैं कि  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पिता ने ही परौंख के पथरीदेवी मंदिर की नींव रखी थी। पिता का जुड़ाव होने के चलते ही कोविंद का बचपन से ही इस मंदिर के प्रति गहरी आस्था है।
यही नहीं, साल 2021 में जब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की बाईपास सर्जरी की गई थी, उस समय राष्ट्रपति और उनके परिवार ने पथरी देवी से सफल ऑपरेशन के लिए मन्नत मांगी थी। 30 मार्च 2021 को उनकी सफल बाईपास सर्जरी हुई और पहले की तरह पूरी तरह स्वस्थ्य हो गए। इसके बाद उनकी आस्था कुल देवी के प्रति और भी बढ़ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें