राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने पैतृक गांव परौंख के दौरे पर पहुंच चुके हैं। इस बीच कानपुर में उनके काफिले में चल रही गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसा मुरे कंपनी पुल के पास हुआ है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गाड़ी तेज रफ्तार से बढ़ रही थी, तभी ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रही गाड़ी आगे चल रही गाड़ी टकरा गई। हालांकि इस हादसे में किसी भी तरह की कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई है।