फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना पर तैयारियों में जुटा प्रशासन, अधिकारियों ने डाला डेरा

Thu, 06 Sep 2018 12:15 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की सूचना पर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने बक्सर में डेरा डाल दिया। बक्सर में ही मुख्यमंत्री के लिए हैलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री बक्सर स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर के निकट ही ग्रामीणों के साथ संवाद करेंगे। 
विज्ञापन


बीघापुर तहसील के बीस से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ की वजह से यहां के ग्रामीण या तो दूसरे स्थानों की ओर पलायन कर गए हैं या फिर वह राहत शिविरों में रह रहे हैं। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीघापुर तहसील के बक्सर आ सकते हैं। मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए बुधवार को पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी बक्सर में हैलीपैड का निर्माण कराने में जुटे रहे। लगभग दो दर्जन कर्मियों के साथ जमीन को समतल करने के साथ हैलीपैड का निर्माण कराया गया।

 
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित व जिले के प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री भी बक्सर पहुंचे

बक्सर में मुख्यमंत्री के लिए हैलीपैड के निर्माण में जुटे कर्मी - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडे ने एसडीएम प्रभुदयाल, नायब तहसीलदार रजनीश बाजपेई के साथ बक्सर पहुंच तैयारियों का जायजा लिया। सबसे पहले उन्होंने उस स्थान का निरीक्षण किया जहां हैलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा राहत शिविरों व बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा किया।

बुधवार देर शाम विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित व जिले के प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री भी बक्सर पहुंचे। यहां उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंदनारायण शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें