फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़के के बाद लड़की ने पुलिस से कहा- शौच जाना है, शौचालय में दोनों को अचेत अवस्था में देख उडे होश

Wed, 05 Sep 2018 11:27 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर: छह दिन पूर्व मुजफ्फरनगर से भागे प्रेमी युगल ने पकड़े जाने पर मंगलवार देर शाम पुलिस और परिजनों को गुमराह कर कानपुर सेंट्रल पर जहरीला पदार्थ खा लिया। तबियत बिगड़ने पर पुलिस ने उन्हें रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी मजदूर की 20 वर्षीय बेटी का गांव के ही रहने वाले लतीफ के बेटे आबिद (25) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों की सख्ती पर वह 30 अगस्त की शाम आबिद के साथ कही चली गई। परिजनों ने काफी तलाश के बाद मीरापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस बीच पुलिस को उनका लोकेशन इलाहाबाद में मिला। जानकारी के बाद मीरापुर पुलिस सोमवार को इलाहाबाद पहुंची जहां दोनों को सकुशल बरामद कर लिया।

 
विज्ञापन

भीतर जाकर देखा तो दोनों को अचेत अवस्था में देखकर उनके होश उड़ गए

डेमो पिक
पुलिस मंगलवार को प्रेमी युगल व परिजनों संग कार से इलाहाबाद से कानपुर पहुंची, जहां कानपुर सेंट्रल पर नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस से दिल्ली जाने के लिए टिकट खरीदा। देर शाम करीब 7 बजे प्लेटफार्म नंबर-1 पर आबिद ने पुलिस से शौचालय जाने को कहा। वहां जाकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। तभी युवती ने भी शौच जाने की बात कही। दोनों को काफी देर तक शौचालय से बाहर न आने पर पुलिस व परिजनों को शक हुआ। भीतर जाकर देखा तो दोनों को अचेत अवस्था में देखकर उनके होश उड़ गए।

पुलिस दोनों को गंभीर हालत में रीजेंसी अस्पताल लाई जहां देर रात उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। काकादेव पुलिस ने घटना सेंट्रल स्टेशन पर होने की बात कहकर मामला जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर राम मोहन राय ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा परिवारीजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। परिजन शवों को अपने गृह जनपद ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें