फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: करंट की चपेट में आकर गर्भवती की मौत, घर मे झाड़ू लगाने के दौरान कूलर से लगा करंट, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 26 Jun 2024 02:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आकर गर्भवती महिला की मौत हो गई है। परिजन उसे आनन फानन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाए। यहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के चंदपुरवा गांव में घर में झाड़ू लगाते समय गर्भवती महिला कूलर में उतर रहे करंट की चपेट में आ गई। बेहोशी की हालत में उसे पीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से मायके के लोगों को सूचना दी गई है।

विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि मायका पक्ष आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराए जाने का फैसला लिया जाएगा। चंदपुरवा  गांव निवासी समद खान ने बताया कि उसकी पत्नी सबीना(26) गर्भवती है और 30 जून तक प्रसव होने की उम्मीद है। बुधवार को सुबह करीब 10 बजे वह घर में झाड़ू लगा रही थी।
तभी कूलर में उतर रहे करंट की चपेट में आ गई, जिससे वह बेहोश होकर वहीं गिर गई। महिला की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे आनन फानन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाए। यहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दंपती का पहला होने वाला बच्चा था
मृत घोषित करने पर परिजन उसे तत्काल गांव वापस ले जाने लगे, लेकिन मामला पुलिस के संज्ञान पर आने पर उन्होंने शव को रोक लिया और मायके पक्ष के आने का इंतजार करने लगे। पुलिस का कहना है कि जब तक मायके पक्ष के लोग नहीं आ जाते। तब तक मृतका का अंतिम संस्कार नहीं कराया जाएगा। पति ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी। यह उनका पहला बच्चा होने वाला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें