फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: घंटों गुल रही 80 गांवों की बिजली, 37 घंटे बाद भी शिवली के तीन गांवों की आपूर्ति ठप

Thu, 03 Sep 2026 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। बुधवार को भी डेरापुर, झींझक नगर समेत 80 गांवों की बिजली घंटों गुल रही। वहीं, शिवली में तीन गांवों की बिजली आपूर्ति 37 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

रूरा क्षेत्र के बनीपारा उपकेंद्र से जुड़े जिनई, गढ़ेवा, बनीपारा, रामपुर, डगराहा, अड़रेपुरवा, विजयीपुर व सिमरामऊ समेत 65 गांवों की बिजली आपूर्ति दो दिन से बेपटरी है। एक फॉल्ट ठीक होने के बाद दूसरा फॉल्ट होने से समस्या बनी हुई है। बीते सोमवार की रात 10 बजे एचटी लाइन में मिंडाकुआ के पास फॉल्ट से सात हजार घरों की बिजली गुल रही। करीब 15 घंटे बाद बुधवार दोपहर एक बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी।
राज अग्निहोत्री, पंकज शुक्ला व धीरेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली कर्मी फोन नहीं उठाते हैं। जेई राजकुमार ने बताया कि लगातार बारिश के कारण 33 केवी लाइन में फॉल्ट हो रहे हैं। बारिश के चलते पेट्रोलिंग में कठिनाई हो रही है। फिर भी रात में फॉल्ट ठीक कराकर आपूर्ति बहाल की गई। झींझक संवाद के अनुसार नवीन विद्युत उपकेंद्र झींझक से जुड़े मंगलपुर फीडर की 11 केवी लाइन में बुधवार सुबह नौ बजे पेड़ की डाली आने से फॉल्ट हो गया। सुरासी, नवाबपुर, सबलपुर, मनकापुर, मंगलपुर, मुडेरा चक्केपुरवा, अकौड़िया समेत 12 गांवों की बिजली गुल हो गई। करीब तीन घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। जेई सूबेदार प्रजापति ने बताया कि फॉल्ट ठीक कराकर दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन

इधर, शिवली उपकेंद्र से जुड़े प्रतापपुर के पास मंगलवार सुबह सात बजे पोल टूट गए। इससे प्रतापपुर, ज्योति व जुगराजपुर के करीब ढाई सौ घरों की बिजली गुल हो गई थी। बुधवार रात आठ बजे तक 37 घंटे बीतने के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। जानकारों का कहना है कि आपदा में टूटे पोल तय ठेकेदार बदलता है। इधर ठेकेदार तय नहीं होने पर बिजली कर्मियों ने क्षतिग्रस्त पोल बदलने में हाथ खड़े कर दिए। इसकी वजह से बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी। लोगों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की लेकिन देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
वहीं, डेरापुर की मेन लाइन में फॉल्ट से नगर में सात घंटे बिजली गुल रही। इससे तहसील, ब्लॉक समेत अन्य सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हुआ। घरों में पेयजल किल्लत रही। बुधवार सुबह करीब नौ बजे गुल हुई जो दोपहर तीन बजे बहाल हो सकी। जेई अवधेश कुमार ने बताया कि मेन लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से फॉल्ट हो गया था। उपकेंद्र में एक वीसीबी में तकनीकी खामी भी आ गई। इसकी वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।
........................
केबल बॉक्स फुंकने से दो वार्डों की आपूर्ति बाधित
रूरा। नगर के उप्र ग्रामीण बैंक के सामने रखे 250 केवी ट्रांसफार्मर का केबल बॉक्स बुधवार सुबह करीब नौ बजे फुंक गया। इससे शिवाजी नगर व बजरंग नगर के 300 कनेक्शनों की बिजली गुल हो गई। घंटों बिजली गुल रहने से अकबरपुर रोड किनारे स्थित होटलों, प्रतिष्ठानों पर कारोबारी असर पड़ा। इन्वर्टर दगा दे गए तो लोग परेशान रहे। लल्ला गुप्ता, अनिल गुप्ता, श्याम द्विवेदी आदि ने बताया कि हल्की बारिश में भी फॉल्ट हो रहे हैं। पहले से बिजली कर्मी सर्वे कर खामी ठीक नहीं करते हैं। इससे समस्या आती है। जेई नीतिल उपाध्याय ने बताया कि केबल बॉक्स की मरम्मत कराई जा रही है। देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। (संवाद)
......................
बयान....
लगातार बारिश की वजह से फॉल्ट हो रहे हैं। जल्द से जल्द फॉल्ट ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की प्राथमिकता है। आपदा में मेंटेनेंस के लिए ठेकेदार तय करने के लिए बृहस्पतिवार को निविदा खुलेगी। शिवली उपकेंद्र के जेई को एक्सईएन से वर्क ऑर्डर पास कराकर पोल बदलवाने के निर्देश दिए हैं। - मनीष कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें