फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट: 5 सब स्टेशनों में लिया जाएगा शटडाउन, 3.50 लाख लोग होंगे प्रभावित

Sun, 19 Jun 2022 01:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

गर्मी और उमस बढ़ने के साथ तार टूटने, फीडरों की ट्रिपिंग और फॉल्ट बढ़ने से बिजली का संकट बना हुआ है। वहीं, मरम्मत के कार्यों और पेड़ों की कटाई से कई इलाकों के लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गर्मी बढ़ने के साथ साथ बिजली की मांग दोबारा बढ़ने से फीडरों की ट्रिपिंग और फॉल्ट बढ़ने शुरू हो गए हैं। शनिवार को भी कई सबस्टेशनों की बिजली घंटों गुल रही। वहीं,केस्को रविवार को पांच सबस्टेशनों की बिजली मरम्मत का काम कराने की वजह से बंद रखेगा।

विज्ञापन

साढ़े तीन लाख शहरियों को बिजली संकट झेलना पड़ेगा। दादानगर इंडस्ट्रियल एरिया में मीता सरांय, कालिंद्री नगर, ट्रांसपोर्ट नगर फेज-1,2,3 और पनकी पड़ाव की बिजली सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगी। बिजली के तारों पर आने वाली टहनियों की छंटाई का काम कराने के लिए लोहिया कॉलोनी, ए, बी ब्लॉक, नगर महापालिका कॉलोनी की बिजली सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगी। 
पॉलीमर सबस्टेशन दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक बिजली गुल रहेगी। खास बाजार सबस्टेशन से खास बाजार, छप्पर, जनरलगंज, उर्सला, केपीएम, आरबीआई, बीएसएनएल की बिजली सुबह नौ बजे से 11 बजे तक बंद रहेगी। आलूमंडी सबस्टेशन से कोपरगंज और बांसमंडी की बिजली दोपहर दो बजे से पांच बजे तक नहीं रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि भीषण गर्मी के बीच शहर की बिजली व्यवस्था बदहाल है। विभिन्न इलाकों में हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोगों को बेहद परेशानी हो रही है। बिजली की आवाजाही से लोगों के इनवर्टर तक चार्ज नहीं हो पाए। उधर, गर्मी से हाईटेंशन लाइन में फाल्ट और ट्रांसफार्मर फुंकने का सिलसिला भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें