चमनगंज पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। एसीपी सीसामऊ निशांक शर्मा ने बताया कि डीएम की अनुमति लेकर शव को कब्र से निकलवाया गया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट बेहद अहम होगी। उसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इसलिए हत्या करने का दावा
शाह के मुताबिक आरोपी ने कमरजहां के नाम से खाता खुलाया। उनके नाम की जमीन बेचकर खाते में डलवाई और पूरी रकम हड़प गए। एसीपी का कहना है कि इन सभी आरोपों की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।