फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: संपत्ति विवाद में सराफा व्यवसायी की हत्या, पैसे को लेकर था विवाद, प्रॉपर्टी डीलिंग का भी करता था काम

Thu, 27 Oct 2022 05:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में संपत्ति विवाद में सराफा व्यवसायी की हत्या कर दी गई। मृतक प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करता था। परिजनों ने अनुसार, छह महीने पहले एक संपत्ति बेचने के बाद पैसे को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद एसपी राजेश द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में छह माह पूर्व संपत्ति बेचने के बाद पैसे को लेकर हुए विवाद में सराफा व्यवसायी का खून हो गया। हिस्सा न मिलने से नाराज चचेरे भाइयों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पुरानी रंजिश और अन्य बिंदुओं पर जांच शुरू की है।

विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आलू थोक निवासी हरिश्चंद्र गुप्ता अधिवक्ता हैं। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक हरिश्चंद्र गुप्ता और उनके भतीजे सुभाष, यशू, नीशू के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। छह माह पूर्व दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसमें मारपीट तक की नौबत आ गई थी।
इसके बाद समझौता हुआ और जमीन बेच दी गई। इसके बाद पैसे के लेनदेन को लेकर तीनों भाई नाराज थे। इसी विवाद में बुधवार को हरिश्चंद्र के बेटे राहुल की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि घटना में अभी तक संपत्ति को लेकर विवाद हो की बात सामने आई है। संपत्ति व अन्य बिंदुओं को लेकर जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

राहुल के मोबाइल से खुलेगा राज
परिजनों ने बताया कि देर रात में राहुल घर से गया था। उसके फोन पर एक कॉल आई थी। उसके बताया था कि नीशू के साथ घूमने जा रहे हैं। इसके बाद परिजन ने ध्यान नहीं दिया था। रात में राहुल की हत्या हो गई। पुलिस ने उसके शव के पास मिले मोबाइल को कब्जे में लिया है। मोबाइल के जरिए पुलिस घटना का राज खोलने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

घर पर होता रहा इंतजार, मिला मौत का समाचार
रात में राहुल घूमने की बात कहकर घर से निकला था। घर पर पत्नी चुनमुन व एक बेटा और बेटी थे। पत्नी और बच्चे रात में इंतजार करते रहे, लेकिन वह घर नहीं लौटा। सुबह बच्चों की आंख खुली, तो पिता की मौत का समाचार मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें