फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राष्ट्रपति का परौंख में संभावित दौरा, चाकचौबंद होने लगी व्यवस्थाएं

Tue, 03 May 2022 10:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अपने गांव परौंख में दौरा संभावित है। डीएम नेहा जैन ने कहा कि परौंख गांव में जिन विभागों के निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। उन्हें शीघ्र पूर्ण करा लिया जाए। जो कार्य अभी प्रारंभ नहीं हुए हैं। उनको भी शुरू करा दें। 
विज्ञापन
वर्चुअल बैठक करती डीएम व सीडीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अपने गांव परौंख में संभावित आगमन को देखते हुए व्यवस्थाएं फिर से चाकचौबंद होने लगी हैं। डीएम ने वर्चुअल माध्यम से बैठक कर अधिकारियों को हैंडपंप मरम्मत, स्कूलों की रंगाई-पुताई, अमृत सरोवर आदि कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। मंगलवार को डीएम नेहा जैन ने महामहिम के परौंख में संभावित दौरे को देखते हुए अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परौंख गांव में जिन विभागों के निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। उन्हें शीघ्र पूर्ण करा लिया जाए। जो कार्य अभी प्रारंभ नहीं हुए हैं। उनको भी शुरू करा दें। ऐसे कार्य जिनका बजट नहीं है। उसके लिए शासन में पत्राचार कर बजट की डिमांड करें और कार्यों को पूरा कराएं। डीएम ने कहा कि गांव में साफ-सफाई बेहतर तरीके से कराई जाए और सभी हैंडपंप दुरुस्त होने चाहिए। बिजली के तार जर्जर हैं तो उन्हें भी बदलवाने का कार्य कराया जाए।

विज्ञापन

विद्यालय में बच्चे यूनीफार्म प्रतिदिन पहनकर आएं और रंगाई पुताई आदि कार्य पूर्ण करा लें। गांव में खेल के मैदान को चिह्नित कर संचालित कराएं। साथ ही अमृत सरोवर व अमृत वाटिका का भी कार्य पूर्ण कराया जाए। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि गांव के लोगों का स्वास्थ्य चेकअप कराकर दवा वितरित कराएं।

कोविड टीकाकरण शत-प्रतिशत होना चाहिए। गांव की जिन सड़कों में खामियां हैं। उन्हें ठीक करा लें। कहा कि जिन विभागों की जो योजनाएं चल रही हैं। कैंप लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं से आच्छादित कराएं। साथ ही होर्डिंग व बैनर लगाकर प्रचार-प्रसार भी कराएं। वर्चुअल बैठक में सीडीओ सौम्या पांडेय समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें