फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बहन की शादी की शहनाइयों के बीच करंट से भाई की मौत, शव सीएचसी में रखवाकर अदा की गईं शादी की रस्में

Tue, 03 May 2022 09:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा में दिल को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब बहन की शादी की शहनाइयों के बीच छोटे भाई की करंट से मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक तेजराम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में बहन की शादी की शहनाइयों के बीच छोटे भाई की करंट से मौत हो गई। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। शव सीएचसी में रखवाकर बहन को बिना बताए शादी की रस्में पूरी की गईं। सुबह बहन को जानकारी हुई तो उसने विदाई से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पडरी गांव में सोमवार को शिवलखन की बेटी सूरजकली की शादी थी। रात में बरात आई ही थी कि टेंट का एक पोल टेढ़ा हो गया। दुल्हन के छोटे भाई तेजराम (21) ने दौड़कर उसे सीधा करना चाहा। इसी बीच पोल ऊपर से निकली बिजली की हाईटेंशन लाइन से छू गया।

जैसे ही तेजराम ने पोल को पकड़ा, वह उसी में चिपक गया। घर के लोग दौड़े और उसे पोल से अलग कर सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से पूरे घर में मातम छा गया। परिजनों ने शव को पूरी रात सीएचसी में रखकर दुल्हन को बिना बताए शादी की रस्में पूरी कीं।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

सुबह दुल्हन को इसकी जानकारी हुई तो उसने विदाई से मना कर दिया। भाई के अंतिम संस्कार के बाद ही जाने की बात कही। मृतक के चचेरे भाई ज्ञान ने बताया कि तेजराम अर्थरा डिग्री कालेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। तीन भाइयों में बड़ा था। पिता किसान हैं। इंस्पेक्टर अरुण कुमार पाठक का कहना है कि तेजराम की मौत करंट लगने से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश
बस्ती के अंदर हाईटेंशन लाइन के तारों के लटकने से हुए हादसे के बाद ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। ग्रामीण शिवभवन, दीनदयाल, रामकिशोर, बहोरी लाल आदि ने बताया कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से तारों को कसने के लिए कहा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तार कस दिए गए होते तो शायद यह घटना न होती।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें