फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी और बारिश झेलने को हो जाएं तैयार, मौसम विभाग ने जताई ये संभावनाएं

Mon, 09 Apr 2018 10:29 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
अगले दो दिनों तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है। उत्तर पश्चिम और जम्मू-कश्मीर के ऊपर बना पश्चिमी विक्षोभ तेजी से यूपी की तरफ बढ़ रहा है। कानपुर के मौसम विभाग के अनुसार इसका असर हिमाचल और उत्तराखंड में भी देखने को मिलेगा। रविवार को भी पश्चिमी हवाओं का असर बना रहा, जिससे तापमान स्थिर रहा। हवा में नमी की मात्रा में 13 प्रतिशत की कमी आई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 अप्रैल को बारिश के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जा रहा है। चक्रवाती हवाओं के इस असर को मौसम विज्ञानी प्री मानसूनी बारिश बता रहे हैं। पिछले वर्ष अप्रैल में 9 तारीख तक अधिकतम तापमान 40 के पार चला गया था। इस बार पारा अभी तक  सिर्फ एक दिन 38 डिग्री सेल्सियस तक गया। उसके बाद से सामान्य पर है। मौसम विज्ञानी डा. अनिरुद्घ दुबे के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर तेज होने से बारिश के आसार फिर से बन रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार का तापमान.........
अधिकतम...34.8
न्यूनतम......19.5
आर्द्रता....
अधिकतम...61, न्यूनतम...41 प्रतिशत

 अप्रैल 2018 में पहले सप्ताह का तापमान
1 अप्रैल

अधिकतम..34, न्यूनतम.19
2 अप्रैल
अधिकतम..35, न्यूनतम.20
3 अप्रैल
अधिकतम..36, न्यूनतम.19
4 अप्रैल
अधिकतम..38, न्यूनतम.22
5 अप्रैल
अधिकतम..37, न्यूनतम.23
6 अप्रैल
अधिकतम..35, न्यूनतम.22
7 अप्रैल
अधिकतम..34, न्यूनतम.19
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें