उन्नाव जिले में असोहा थाना के दरोगा को सराफ से घूस लेने के आरोप में एसपी ने निलंबित कर जेल भिजवा दिया है। आरोप है कि वाहन चेकिंग के दौरान शनिवार की देर शाम दरोगा ने सराफ को चोरी के जेवर खरीदने व बेचने में जेल भेजने की धमकी देकर 20 हजार रुपये वसूले थे।
विधायक की शिकायत पर एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई की है। मालूम हो कि यह दरोगा गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित हो चुका है। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के सहरांवा गांव निवासी सराफ सोनू सोनी की क्षेत्र के बिलौरा गांव में सोने चांदी की दुकान है।
शनिवार शाम लगभग छह बजे सराफ सोनू को असोहा में रानीखेड़ा चौराहे से पर वाहन चेकिंग के दौरान दरोगा सर्वेश राणा ने रोक लिया और उसके बैग में ज्वैलरी देख चोरी की ज्वैलरी खरीदने व बेचने का आरोप लगाकर जेल भेजने की धमकी देते हुए एक लाख रुपये की मांग की।