फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण हत्याकांड में बड़ी लापरवाही: अफसरों का दावा- वारदात की थी जानकारी, घटनास्थल नहीं पहुंचा कोई उच्च अधिकारी

Fri, 30 Sep 2022 05:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

गंगा कटरी के रामपुर गांव से अपहृत 14 वर्षीय किशोर सौरभ की मौत के मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने दावा किया कि घटना की जानकारी थी। टीम को लगाया गया था, लेकिन घटनास्थल पर कोई उच्च अधिकारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
किशोर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सौरभ की हत्या में पुलिस भी सवालों के घेरे में है। अपहरण के करीब बीस घंटे बाद डीसीपी पश्चिम ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया था। तब सवाल उठा कि आखिर इतनी गंभीर घटना की जानकारी थानेदार व एसीपी ने उच्चाधिकारियों को क्यों नहीं दी?

विज्ञापन

अब जब गुरुवार को हत्याकांड का खुलासा हुआ, तो ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने दावा किया कि घटना की जानकारी थी। टीम को लगाया गया था। मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे सौरभ को अगवा किया गया। परिजनों के मुताबिक बुधवार दोपहर को पुलिस को सूचना दी।

रात करीब साढ़े आठ बजे जब डीसीपी पश्चिम विजय ढुल से जानकारी की, तो उन्होंने घटना की जानकारी से इनकार किया। बाद में ग्वालटोली पुलिस व कर्नलगंज एसीपी से पूछा तब उनको जानकारी हुई। हालांकि ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने गुरुवार को खुलासे के बाद बताया कि उनको जानकारी थी।

टीम को लगाया गया था, लेकिन मौके पर सिर्फ ग्वालटोली पुलिस व एसीपी की टीम पहुंची। एडीसीपी, डीसीपी जैसे उच्चाधिकारी नहीं पहुंचे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि घटना की जानकारी के बाद भी घटनास्थल पर कोई क्यों नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

गांव में पुलिस और पीएसी तैनात
पीड़ित व आरोपी एक ही गांव के हैं। इसलिए गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस के साथ पीएसी बल की भी गांव में तैनाती की गई है। उच्चाधिकारी मामले की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें