बस स्टैंड पर दोनों की लोकेशन मिली
थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया है कि इस दौरान पुलिस को हाईवे बस स्टैंड पर दोनों की लोकेशन मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में किशोरियों ने पुलिस को बताया कि वह दोनों आपस में प्रेम करती हैं।
बहला-फुसलाकर कोई नहीं ले गया था
वह दोनों एक-साथ रहना चाहती हैं। अपना जीवन साथ-साथ बिताने के लिए घर से गई थीं। उन्हें बहला-फुसलाकर कोई नहीं ले गया था। दोनों किशोरियों का डॉक्टरी परीक्षण कराकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है। इसके परिजन को दोनों को अपने-अपने घर ले गए।