फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर रेपकांड: पुलिस की नाकामी! अमन सेंगर ने गच्चा देकर किया समर्पण, दूसरे मामले में गया है जेल

Sat, 18 Mar 2023 07:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

हुक्काबार रेपकांड के आरोपी अमन सेंगर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जबकि पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी का दावा करती रही। बता दें कि आरोपी ने दूसरे मामले में सरेंडर कर जेल गया है। वहीं, वारदात का मास्टर माइंड हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर अभी भी फरार चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के हुक्काबार में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और दरिंदगी के मामले में आरोपी ने शनिवार को कमिश्नरी पुलिस को गच्चा देकर कोर्ट में समर्पण कर दिया। जबकि, पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए दिन रात दबिश देने के दावे करती रही।

विज्ञापन

तीन मार्च को बर्रा के एमजी कैफे हुक्काबार में डॉक्टर दंपती की नाबालिग बेटी से जरौली में रहने वाले विनय ठाकुर ने दुष्कर्म किया था। इसके बाद बर्रा के हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर, अमन सेंगर और उनके पांच दोस्तों ने दुष्कर्म का प्रयास और मारपीट की थी।
पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने विनय ठाकुर और हुक्काबार संचालक के भाई शोभित को जेल भेज दिया था। मामले में हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर और प्रॉपर्टी डीलर का बेटा अमन सेंगर तब से फरार थे। तमाम प्रयासों के बाद भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी।

विज्ञापन

इस बीच शनिवार को अमन सेंगर ने नौबस्ता में दर्ज बलवा, मारपीट के एक मुकदमे में कोर्ट में समर्पण कर दिया। पुलिस के अनुसार अब छात्रा से दुष्कर्म के मामले के अभिलेख कोर्ट में दाखिल किए जाएंगे। बता दें कि इस मामले में पुलिस की लापरवाही कई बार सामने आई है।

अजय ठाकुर भी कर सकता है आत्मसमर्पण
डॉक्टर दंपती की बेटी से दुष्कर्म के प्रयास और मारपीट के मामले में अभी तक फरार चल रहा हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर लगातार पुलिस से लेकर अपने करीबियों से वाट्सएप कॉल के जरिये संपर्क में है। सूत्रों के अनुसार वह भी जल्द ही कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की फिराक में है।

बता दें कि तीन मार्च को बर्रा के कर्रही स्थित एमजी कैफे (हुक्का बार) में डॉक्टर दंपती की बेटी (16) से दुष्कर्म और यातनाएं देने का मामला सामने आया था। मामले में पुलिस ने हुक्काबार के संचालक जरौली निवासी शोभित पाल को भी गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी विनय ठाकुर पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल
डॉक्टर दंपती की इकलौती बेटी का अश्लील वीडियो बनाने के बाद वह उसे  ब्लैकमेल कर रहा था। तीन मार्च को विनय ने कर्रही स्थित एमजी कैफे में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के साथ ही अपने दोस्तों अजय ठाकुर, अमन सेंगर व पांच अन्य के सुपुर्द कर दिया था, उनसे भी दुष्कर्म करवाने कोशिश की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें