फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरा कारोबारी के चेहरे पर मिर्च डाल कर बीस लाख लूटने वाले डी 121 गैंग के नौशाद से पुलिस की मुठभेड़

Fri, 19 Jul 2019 03:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बीस लाख की लूट में आरोपी नौशाद का पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिठूर में बकरा कारोबारी के चेहरे पर मिर्च डालकर हुई 20 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे 25 हजार के इनामी नौशाद उर्फ छोटू की शुक्रवार तड़के बिठूर पुलिस से मुठभेड़ हो गई। नौशाद डी 121 गैंग का सदस्य है।

विज्ञापन


मुठभेड़ में नौशाद के दाहिने पैर के घुटने में गोली लगी। बिठूर थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मंधना चौराहे पर चेकिंग के दौरान बाइक रोकने पर भाग रहे उसके साथी 25 हजार के इनामी शादाब उर्फ शेरू को पुलिस ने दबोच लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि बिठूर के ब्लू वर्ल्ड तिराहे पर शुक्रवार तड़के चार बजे मंधना चौकी इंचार्ज मोहित चौधरी और टिकरा चौकी इंचार्ज अनूप सिंह चेकिंग कर रहे थे। तभी सूचना मिली की बकरा कारोबारी को लूटने वाला नौशाद उर्फ छोटू के बाइक से गंगा बैराज हाईवे की तरफ से आ रहा है।
विज्ञापन


वह जैसे ही बिठूर मंधना गंगा बैराज हाईवे तिराहे के पास पहुंचा तो पुलिस ने रुकने को कहा। इस पर बदमाश ने फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में पुलिस की एक गोली नौशाद के पैर में लगी। बिठूर पुलिस ने उसे सीएचसी कल्याणपुर भेजा, जहां से उर्सला रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें