फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस आरक्षी भर्ती प्रवेश परीक्षा : दूसरे दिन 529 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Sun, 18 Feb 2024 10:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में रविवार को पुलिस आरक्षी भर्ती प्रवेश परीक्षा सुबह व शाम दो पालियों में कराई गई। कुल 13 केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी और सख्ती के बीच 529 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। दोनों पालियों में कुल 11424 अभ्यर्थियों में 10895 ने परीक्षा दी। गड़बड़ी रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों के पास जैमर लगाए गए।
विज्ञापन

जिले के 13 केंद्रों को पुलिस आरक्षी भर्ती प्रवेश परीक्षा सकुशल कराने के लिए 5 सेक्टर में बांटा गया था। सेक्टर मजिस्ट्रेटों की निगरानी में परीक्षा हुई। प्रश्न पत्र वितरण और जमा कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। एक पाली में 5712 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। सुबह की पाली में 10 बजे से परीक्षा शुरू हुई। हालांकि इसके एक घंटे पहले ही अभ्यर्थी केंद्रों के बाहर जुट गए। अकबरपुर इंटर कॉलेज, अकबरपुर डिग्री कॉलेज, रूरा में आरपीएस इंटर कॉलेज और डेरापुर में श्री देवी सहाय ओमर सार्वजनिक इंटर कॉलेज के बाहर अभ्यर्थियों संग अभिभावकों की भीड़ रही। कॉलेज में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की गेट पर ही जांच हुई। ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मियों ने प्रवेश पत्र जांचे। इसके अलावा संदिग्ध लगे अभ्यर्थियों की तलाशी भी ली गई। हैंड मेटल डिटेक्टर से भी जांच की गई। कई केंद्रों के बाहर गेट पर जुटे अभिभावकों को वहां से हटाया गया। पूरी जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश मिला। अकबरपुर इंटर कॉलेज व अकबरपुर डिग्री कॉलेज में गेट पर अभ्यर्थियों की लंबी कतार लगी रही। सुबह पाली में 213 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी प्रकार दूसरी पाली में शाम 3 बजे से परीक्षा हुई। सुबह की तरह ही सख्ती रही। शाम की पाली में 316 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी। डीआईजी जोगेंद्र कुमार, डीएम आलोक सिंह व एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने अकबरपुर डिग्री कॉलेज व इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी से निगरानी की। इसके साथ ही परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजाम की हकीकत जांची।

बयान-
सुबह व शाम की पालियों में परीक्षा संपन्न कराई गई। सुरक्षा जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। दूसरे दिन 95.36 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। सुरक्षा के मद्देनजर सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा। मजिस्ट्रेटों की निगरानी में परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें