इनको दरोगा की हर एक गतिविधि की जानकारी हो रही थी। इनके इशारे पर ही वारदात को अंजाम दिया गया है। ये दोनों आउटर की क्राइम ब्रांच में तैनात दो पुलिसकर्मियों के बेहद करीबी हैं। ये बहुत गंभीर मसला है। इस पूरे कनेक्शन की जांच शुरू हो गई है।
मामले में इस तरह के तथ्य सामने आए हैं। जिसकी तस्दीक कर सत्यापन किया जा रहा है। अगर अपराधियों से पुलिस की सांठगांठ पाई जाती है, तो ऐसे पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिन जिन लोगों की वारदात में भूमिका होगी, उन सभी पर कार्रवाई होगी। जल्द ही जांच पूरी कर ली जाएगी। -प्रमोद कुमार, डीसीपी साउथ