पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने कहा कि शुक्रवार को हमसे चूक हुई। जिसकी वजह से महिला उद्यमी की मौत हो गई। किसी वीवीआईपी और वीआईपी के आने पर फ्लीट को रोका जा सकता है पर बीमार को नहीं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कानपुर में सोमवार को राष्ट्रपति की सुरक्षा के चलते एक बार फिर जयपुरिया क्रासिंग के पास लगभग 35 मिनट तक लोगों को रोक कर रखा गया। इतनी देर तक भीषण गर्मी में खड़े रहने की वजह से लोग बेहाल हो गए। इस मामले में डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि वह क्रॉसिंग रेलवे के आधीन है। हालांकि इस दौरान वहां पर कोई एंबुलेंस और बीमार व्यक्ति नहीं फंसा था।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने कहा कि शुक्रवार को हमसे चूक हुई। जिसकी वजह से महिला उद्यमी की मौत हो गई। किसी वीवीआईपी और वीआईपी के आने पर फ्लीट को रोका जा सकता है पर बीमार को नहीं। यह आदेश शासन से भी था और मेरे द्वारा भी जारी किया गया था। इसके बाद भी ऐसा हादसा हुआ। चार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया गया है।
डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि जयपुरिया क्राॅसिंग का गेट रेलवे के अधीन है। उसको जितनी भी देर बंद किया गया ये रेलवे का निर्णय था। पुलिसकर्मी वहां कानून-व्यवस्था बनाये रखने को तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
ओवरब्रिज पर आज यातायात चलता रहा। उसको नहीं रोका गया। एहतियात के तौर पर वहां भारी फोर्स की तैनाती की गई थी। रॉकेट तिराहे पर सेना का एक ट्रक खराब हो गया था। जिसको ट्रैफिक पुलिस द्वारा हटवाया गया। इस वजह से थोड़ी देर यातायात बाधित रहा। बाकी डायवर्जन के हिसाब से ट्रैफिक चलाया गया।