फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: धर्मांतरण के मामले में कई लोगों को बुलाकर पुलिस ने की पूछताछ

Sun, 18 Jan 2026 01:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर में संचालित नवाकांती सोसाइटी की आड़ में धर्मांतरण का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच के साथ मजबूत साक्ष्य जुटाने शुरू किए हैं। पकड़े गए आरोपियों के बयान के आधार पर पुलिस ने डेरापुर के डुडौली, मूसानगर, अकबरपुर के निबौली के कई परिवार के लोगों को बुलाकर पूछताछ की है।
विज्ञापन

धर्मांतरण के मामले में नवाकांती सोसाइटी से जुड़े अकबरपुर के पातेपुर निवासी हरिओम त्यागी, नेहरू नगर निवासी सावित्री शर्मा व झांसी निवासी डेनियल शरद सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोपियों की पूछताछ में विदेशी फंडिंग के सुराग मिलने पर पुलिस ने छानबीन शुरू की थी। मामले में गठित एसआईटी ने विदेशी अंशदान विनियम अधिनियम के तहत हस्तांतरित हुई धनराशि की जांच कर रही है। इसमें एसआईटी को नवाकांती सोसाइटी का नई दिल्ली में भारतीय स्टेट बैंक शाखा में विदेशी फंडिंग की जानकारी मिली है।
इसके अलावा संस्था के आंध्रप्रदेश के मछली पट्टनम में एक्सिस बैंक के खाते होने की जानकारी मिली है। एसआईटी को जांच में यह भी पता चला कि नई दिल्ली के खाते से संस्था के मछली पट्टनम आंध्रप्रदेश स्थित एक्सिस बैंक शाखा में रुपये ट्रांसफर किए जाते थे। इसके बाद लोगों को नेफ्ट आदि के जरिये लाभ पहुंचाने के लिए धनराशि भेजी जाती थी। हालांकि पुलिस अभी इसको लेकर कई अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। इसमें यह भी पता लगा रही कि संस्था के खातों से जिले में कितने लोगों के खाते में धनराशि भेजी जाती थी। इसके पीछे का मकसद क्या था। एसआईटी टीम इसकी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को एसआईटी की ओर से संस्था की खाता से रुपये प्राप्त करने वाले कुछ लोगों को अकबरपुर थाना बुलाकर पूछताछ की। इसके अलावा पुलिस धर्मांतरण के मामले में कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है। अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि नवाकांती सोसाइटी के खातों की जांच की जा रही है। संस्था का एक खाता दिल्ली एसबीआई बैंक में मिला है। जिसमें बाहर से फंडिंग के कुछ साक्ष्य मिले हैं। स्थानीय स्तर पर लोगों से पूछताछ की गई है। धर्मांतरण से जुड़े मामले में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें