फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भोले बाबा मिल्क इंडस्ट्री में तीसरे दिन भी आयकर टीम ने की जांच

Sun, 18 Jan 2026 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर के छतेनी स्थित भोले बाबा मिल्क फूड्स इंडस्ट्री धौलपुर और अकबरपुर के जैनपुर स्थित दूध डेयरी में आयकर टीम की जांच चल रही है। शनिवार दोपहर बाद कुछ गाड़ियों से अधिकारी भोले बाबा मिल्क फूड्स इंडस्ट्री पहुंचे। टीम में शामिल अधिकारी देर शाम तक जांच-पड़ताल करते रहे।
विज्ञापन

टीम में शामिल अधिकारियों ने भोले बाबा मिल्क फूड्स इंडस्ट्री के कई अहम दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। एक कर्मचारी के मुताबिक कंपनी में अभी ट्रायल और कंस्ट्रक्शन का कार्य चलने की बात कही जा रही है लेकिन छापेमारी में कंपनी में उत्पादन होता मिला। जहां से घी के टैंकर और पाउडर की बोरी बिना पैकिंग के ले जाई जाती हैं। वहीं जैनपुर स्थित दुग्ध डेयरी में दूध स्टॉक किया जाता है। वहां से शनिवार को टैंकर से दूध लाया गया। कंपनी में कुछ कर्मचारी भी अंदर दिखे।
कंपनी के अंदर किसी भी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं दी गई। कंपनी परिसर में आयकर विभाग टीम के साथ आए सुरक्षा गार्ड तैनात रहे। हालांकि छापेमारी करने वाले अधिकारियों की गाड़ियां आती-जाती रहीं। लंबे समय तक आयकर टीमाें की छापेमारी लोगों में चर्चा का विषय बनी रही। कुछ कंपनी से जुड़े लोगों ने बताया कि कंपनी के घी की सप्लाई में मिलावट होने की जानकारी दी गई थी। इसीलिए इस कंपनी की सभी फर्माें में छापेमारी चल रही है। चर्चा यह भी रही कि यहां से जाने वाले घी के टैंकर बिना ई-वे बिल पर निकाले जा रहे थे। टीम ने कई दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। लेनदेन संबंधी वित्तीय अनियमिताएं सबसे अधिक होने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें