फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी बैच नंबर डालकर धड़ल्ले से बेच रहे थे ''जहरीली शराब''

Tue, 22 May 2018 12:00 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
यूपी में कानपुर शहर के सचेंडी दूल गांव में देशी शराब ठेके से बिक्री की जा रही मिलावटी शराब के पौव्वों पर फर्जी बैच नंबर 242 डाला गया था। छापे के दौरान ये मामला सामने आया। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कहा है ठेके से बेची जाने वाली देशी शराब के पौव्वों पर फर्जी बैच नंबर डलवाया गया था। जांच कराए जाने पर खुलासा हुआ कि उन्नाव डिस्टलरी से इस बैच की देशी शराब की आपूर्ति ही नहीं हो रही है। इससे साबित होता है कि मिलावटी शराब आपूर्ति करने वाले लोगों ने छपवाए गए रैपरों में फर्जी बैच नंबर डाला था। जिलाधिकारी ने बताया कि आबकारी विभाग की लापरवाही सामने आने पर प्रशासनिक अफसरों से समय-समय पर शराब की दुकानों की जांच का फैसला लिया गया है। सभी एसडीएम और एसीएम समय-समय पर अचानक आबकारी अधिकारियों को बुलाकर बिना बताए दुकानों की जांच को निकलेंगे।

लोगों की मौत के बाद आबकारी विभाग ने ठेके से बिक्री की जाने वाली मिलावटी देशी शराब के नमूने भरे थे। यह नमूने जांच के लिए लखनऊ स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजी गई थी। मामला इतना गंभीर होने के बाद भी जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। जिला आबकारी अधिकारी अभिमन्यु सिंह का कहना है कि आठ-दस दिन में जांच रिपोर्ट आ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें