फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन में जहरखुरानों ने दो यात्रियों को लूटा, कोलकाता से बिहार जा रहे थे यात्री

Wed, 14 Aug 2019 08:43 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
जहरखुरानों ने दो यात्रियों को लूटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट में रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए कोलकाता से बिहार अपने गांव जा रहे दो यात्रियों को चलती ट्रेन में जहरखुरानों ने नशीला पाउडर सुंघाकर लूट लिया। दोनों बेहोश यात्रियों को मानिकपुर जीआरपी टीम ने ट्रेन से उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


दोनों यात्रियों को चार घंटे तक होश नहीं आया एक को ही होश आया तो उसने बताया कि उनके मोबाइल, 20 हजार नगदी व अन्य सामान जहरखुरान ले भागे हैं। बिहार के जहानाबाद निवासी मो. नशे पुत्र खलील ने बताया कि वह अपने गांव के ही बब्बू के साथ रक्षाबंधन की छुटटी पर गांव लौट रहे थे।

प्रयागराज के पहले दो अज्ञात लोग चंबल एक्सप्रेस की जनरल बोगी में मिले। वह भी उनके साथ बैठे। कुछ देर बाद जब उन्हें अचानक नींद आ गई। अब मानिकपुर अस्पताल में होश आया है। उनका सारा सामान गायब है।
विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया छिवकी स्टेशन पर कुछ यात्रियों ने स्कार्ट को बताया कि दो यात्री बोगी में बेहोश पड़े हैं। स्कार्ट की सूचना पर दोनों को मानिकपुर स्टेशन पर उतारा गया। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें