फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक बिल का खौफ: बीच सड़क पर पत्नी को पीटा, दो बार बोला तलाक, तीसरी बार नहीं जुटा सका हिम्मत

Wed, 14 Aug 2019 08:28 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में केंद्र सरकार के तीन तलाक बिल पास किए जाने का खौफ लोगों के चेहरे पर दिखने लगा है। नगर के पूर्वी बाईपास पर पति ने पत्नी को दो बार तलाक, तलाक कहा। वह तीसरी बार तलाक शब्द बोलने की हिम्मत नहीं जुटा सका। जानकारी पर पहुंची पुलिस आरोपी पति को कोतवाली ले आई। यहां पूछताछ की गई।
विज्ञापन


सौरिख निवासी इकराम अली पुत्र उम्मेद अली अपनी पत्नी रुखसार को उसके मायके गुरसहायगंज छोड़ने जा रहा था। नगर के पूर्वी बाईपास पर पति ने रुखसार के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर लोगों की भीड़ लग गई।

जानकारी पर  पुलिस पहुंच गई। पुलिस आरोपी पति को कोतवाली ले आई। पूछताछ में रुखसार ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2015 में इकराम के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही वह दहेज में पैसों की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट भी करता है।
विज्ञापन


रुखसार ने आरोप लगाया कि पति दो बार उससे तलाक..तलाक कह चुका है। तीसरी बार इस शब्द को बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। पुलिस ने आरोपी पति का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें