फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: पीएनजी पाइप लाइन लीकेज से मचा हड़कंप, बंद की गई घरों को दी जाने वाली आपूर्ति, इंजीनियर मरम्मत में जुटे

Sat, 07 Oct 2023 09:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: सुबह-सुबह हुई इस घटना से लोगों में दहशत फैल गई। घरों को दी जाने वाली आपूर्ति बंद होने से लोग सुबह चाय-नाश्ता के लिए तरस गए। फिलहाल टोरंटो कंपनी के इंजीनियर लीकेज मरम्मत में जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
मरम्मत करते इंजीनियर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में दिबियापुर नगर के फफूंद चौराहे पर अंडरग्राउंड घरों तक गई पीएनजी पाइपलाइन में शनिवार तड़के तीन बजे हुए लीकेज से हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे टोरंटो कंपनी के इंजीनियरों ने घरों को दी जाने वाली आपूर्ति बंद की। वहीं, चौराहे की सभी रास्तों पर बेरिकेडिंग लगाकर यातायात बंद किया।

विज्ञापन

इसके बाद लीकेज बंद करने को पाइप लाइन बदलने का काम शुरू किया। वहीं, सुबह-सुबह हुई इस घटना से लोगों में दहशत फैल गई। घरों को दी जाने वाली आपूर्ति बंद होने से लोग सुबह चाय-नाश्ता के लिए तरस गए। फिलहाल टोरंटो कंपनी के इंजीनियर लीकेज मरम्मत में जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें