कानपुर। महात्मा कप सीजन-2 में शुक्रवार को पीएन राय इलेवन ने प्रभाकर पांडे इलेवन को दो विकेट से हराया। दूसरे में हाजी इरशाद इलेवन ने रोहित तलवार इलेवन को 58 रन से पराजित किया।
जाजमऊ स्थित रोवर्स मैदान पर खेले गए पहले मैच में प्रभाकर पांडे इलेवन ने 25 ओवर में नौ विकेट पर 133 रन बनाए। स्वरिश ने 28, युवी सिंह ने 25, विनायक ने 23 रन बनाए। गेंदबाजी में विरल सचान ने चार विकेट लिए। जवाब में पीएन राय इलेवन 23.4 ओवर में आठ विकेट के नुकसान में जीत दर्ज की। आर्यन कुमार ने 43 रन का स्कोर बनाया। अंकुश व शौर्या ने दो-दो विकेट झटके। विरल सचान प्लेयर ऑफ द मैच बने।
दूसरे मैच में हाजी इरशाद इलेवन ने 21.2 ओवर में 166 रन बनाए। अचिंत्य पांडे ने 79, फरहान खान ने 30 रन का स्कोर खड़ा किया। गेंदबाजी में आदर्श प्रजापति व कृष्णा पटेल ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित तलवार इलेवन 19.3 ओवर में पूरी टीम 108 रन पर ढेर हो गई। आदर्श प्रजापति ने सर्वाधिक 41, प्रखर ने 19 रन बनाए। गेंदबाजी में नीतू सिंह व गौशिक सिंह ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। अचिंत्य को प्लेयर ऑफ द मैच को चुना गया।