प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सपा के गढ़ कन्नौज में विजय संकल्प रैली के लिए आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो चका है जबकि दूसरे चरण के लिए बुधवार को मतदान होना बाकी है। वहीं तीसरे चरण का मतदान रविवार को होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कन्नौज के गुरसहायगंज क्षेत्र के मिलेट्री मैदान में चुनावी सभा करेंगे। तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वह एक बजे यहां पहुंचेंगे। उनकी रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। रैली स्थल पर भारी संख्या में भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। इससे पहले मंगलवार को अखिलेश कन्नौज के छिबरामऊ इलाके में जनसभा कर चुके हैं।
बता दें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव कन्नौज से ही सांसद हैं। कन्नौज में 46 साल बाद किसी भी प्रधानमंत्री की यह पहली सभा होगी। गुरसहायगंज में इससे पहले 1971 के लोकसभा चुनाव में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जनसभा हुई थी।