फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pitru Paksha 2022: भ्रूण हत्या की शिकार अजन्मी बेटियों का तर्पण, देहदानियों और अटलजी के लिए किया महातर्पण

Sun, 18 Sep 2022 10:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सरसैया घाट पर  गर्भ में मारी गईं बेटियों के मोक्ष की कामना लिए हुए युग दधीचि देहदान संस्थान के द्वारा वैदिक ग्रंथों में वर्णित परंपरा के अनुसार तर्पण और पिंडदान संपन्न कराया गया। साथ ही, देहदानियों और अटलजी के लिए महातर्पण किया गया।
 
विज्ञापन
सरसैया घाट पर अजन्मी बच्चियों को महा तर्पण करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत रविवार को युग दधीचि देहदान संस्थान के बैनर तले अजन्मी बेटियों के लिए तर्पण और पिंडदान किया गया। इसके साथ ही देहदानियों, बलिदानियों और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के लिए महातर्पण किया गया।

विज्ञापन

युग दधीचि देहदान संस्थान के प्रमुख मनोज सेंगर ने बताया कि सरसैया घाट पर महिलाओं ने अपने तर्पण के अधिकार का उपयोग किया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व महापौर जगतवीर सिंह द्रोण ने की। मुख्य अतिथि नीलिमा कटियार ने महातर्पण करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम महिला सशक्तीकरण के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
अटलजी की पौत्री नंदिता और दामाद सुमित मिश्रा ने कलश पूजन और पिंडदान किया। मुख्य यजमान मधुकर महाना और डॉ. आनंद निगम ने पितृ पूजन किया। पार्षद महेंद्र पांडेय ने देव पूजन और राजीव महाना ने पितरों की महाआरती की। अभियान प्रमुख मनोज सेंगर, सुमित मिश्रा, घनश्याम शुक्ल ने गायत्री पद्धति से पूजन कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भावना महाना, अल्का दीक्षित, प्रोफेसर नीलम त्रिवेदी, डॉ. नीना अवस्थी, डॉ. सीमा श्रीवास्तव, डॉ. प्रतिभा बंधु, मनीषा माहेश्वरी, सीमा पांडेय, विमल राय, रमा राय आदि ने तर्पण के अधिकार का उपयोग किया। इस मौके पर डॉ. वीसी रस्तोगी, सुधीर महाना, रवींद्रनाथ राय, राव तिवारी, संजय भारती, पीयूष दास आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें