चकेरी में 20 जून 2020 को बसपा नेता व हिस्ट्रीशीटर पिंटू सेंगर की हत्या कर दी गई थी। एक दर्जन से अधिक आरोपी जेल में बंद हैं। पिंटू के भाई धर्मेंद्र केस की पैरवी कर रहे हैं।
कानपुर में गैंगस्टर कोर्ट के बाहर बुधवार को असलहाधारी बदमाशों ने पिंटू सेंगर के भाई और वकील को धमकी दी। भीड़ जुटने पर बदमाश भाग निकले। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
चकेरी में 20 जून 2020 को बसपा नेता व हिस्ट्रीशीटर पिंटू सेंगर की हत्या कर दी गई थी। एक दर्जन से अधिक आरोपी जेल में बंद हैं। पिंटू के भाई धर्मेंद्र केस की पैरवी कर रहे हैं। धर्मेंद्र के मुताबिक बुधवार को गैंगस्टर मामले की तारीख थी।
वे अपने वकील संदीप कुमार शुक्ला के साथ कोर्ट पहुंचे। बाहर निकलने के बाद दो युवक असलहा लगाकर आए और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। एसीपी कोतवाली वृजनारायण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बता दें कुछ दिन पहले धर्मेंद्र को धमकी भरी कॉल भी आई थी। इसकी रिपोर्ट चकेरी थाने में दर्ज है।