कानपुर। कल्याणपुर निवासी 21 वर्षीय युवती ने गैर समुदाय के युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाकर मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने अश्लील वीडियो भी बनाए जिसे वायरल करने की धमकी दे रहा है। कल्याणपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कल्याणपुर निवासी युवती ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कल्याणपुर के बैरी निवासी सलमान ने पांच साल पहले उससे दोस्ती की थी। इस दौरान सलमान ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक शोषण किया और अश्लील वीडियो बना लिए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। अब शादी से इन्कार कर दिया। कल्याणपुर एसीपी रंजीत कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।