भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच के पहले दिन गुटखा खाते हुए जिस युवक की फोटो वायरल हुई थी वह आज फिर से मैच देखने पहुंचा। लेकिन आज उसके हाथ में एक तख्ती थी जिस पर लिखा था गुटखा खाना गलत बात है।
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट के पहले दिन गुटखा खाते हुए फोन पर बात करते वायरल हुआ युवक शुक्रवार को फिर स्टेडियम पहुंचा। इस बार उसके मुंह में गुटखा नहीं हाथों में एक तख्ती थी। उस पर लिखा था गुटखा खाना गलत बात है। युवक का नाम शोभित पांडेय है। शोभित कपड़ा व्यापारी हैं और शहर के चौक के कोतवालेश्वर के पास रहते हैं।
विज्ञापन
शोभित ने बताया कि वह मैच देखने के दौरान गुटखा नहीं खा रहा था, बल्कि उनके मुंह में सुपारी थी। तस्वीर और वीडियो में युवक के बगल में एक युवती भी बैठी नजर आ रही है। इस युवती को लेकर कहा जा रहा था कि यह उसकी गर्लफ्रेंड है। हालांकि युवक ने यह भी सफाई दी है कि युवती उसकी बहन है।
शुक्रवार को शोभित के साथ मैच देखने आए दोस्त सुधांशु ने बताया कि शोभित के पास उसके जानने वाले, दोस्तों और तमाम के फोन आए। सुधांशु के मुताबिक नेपाल तक से कुछ फोन आए और फोन करने वाले गुटखा खाते कमाल के दिख रहे हो..जैसे तमाम तंज कस रहे थे। युवक की फोटो और वीडियो वायरल होने पर हजारों लोगों ने मजेदार कमेंट किए।
विज्ञापन
पहले दिन 70वें ओवर चल के दौरान जब श्रेयस अय्यर 54 और जडेजा 26 रन बनाकर क्रीज पर थे उस दौरान युवक की तरफ कैमरा घूम गया था। सबसे पहले इस युवक का वीडियो ट्विटर पर शेयर कर कैप्शन लिखा गया, 'ये चीजें आप केवल कानपुर स्टेडियम में देखेंगे'। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने सोशल मीडिया ऐप पर 'फिर हेरा फेरी' का एक मीम शेयर कर दिया।