फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी-2026: हमीरपुर-फर्रुखाबाद में परीक्षा शुरू, सख्त चेकिंग के बाद मिला प्रवेश, बाली और जूते-चप्पल भी उतरवाए

Sun, 25 Oct 2026 09:41 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर/फर्रुखाबाद/औरैया

सार

UP PET Exam News: हमीरपुर, औरैया और फर्रुखाबाद जनपदों में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2026 कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है। हमीरपुर में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज समेत कुल 12 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हो रही है, जिसमें दोनों पालियों में कुल 10,272 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। वहीं, फर्रुखाबाद में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई।
विज्ञापन
हमीरपुर पीईटी परीक्षा 2026 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा रविवार को सुबह से ही शांतिपूर्ण और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। हमीरपुर, फर्रुखाबाद समेत अन्य जनपदों में परीक्षा को लेकर सुबह से ही केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ और लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। प्रशासन द्वारा नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

हमीरपुर में 12 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा
हमीरपुर जिले में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज समेत कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को दो पालियों में बांटा गया है—पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित हो रही है। प्रत्येक पाली में 5,136 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जिससे दोनों पालियों को मिलाकर कुल 10,272 परीक्षार्थी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। केंद्रों के बाहर चस्पा की गई सूचियों में अभ्यर्थी अपना अनुक्रमांक और परीक्षा कक्ष तलाशते नजर आए। परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है और हर गतिविधि पर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है।

फर्रुखाबाद पीईटी परीक्षा 2026 - फोटो : amar ujala

फर्रुखाबाद में 22 केंद्रों पर सघन तलाशी के बाद प्रवेश
उधर, फर्रुखाबाद जनपद में भी 22 केंद्रों पर पीईटी परीक्षा का कड़ा इम्तिहान शुरू हुआ। परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों के मुख्य गेट पर अभ्यर्थियों की गहन तलाशी ली गई। सुरक्षा के कड़े मानकों के चलते महिला अभ्यर्थियों के कानों से बाली, हाथों से ब्रेसलेट और चेन तक उतरवा ली गई। साथ ही, परीक्षार्थियों को अपने जूते-चप्पल भी गेट के बाहर ही उतारने पड़े। कड़ाई के बावजूद अभ्यर्थियों ने व्यवस्था को संतोषजनक बताया और समय से केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा में हिस्सा लिया।

विज्ञापन

औरैया पीईटी परीक्षा 2026 - फोटो : amar ujala
औरैया में आठ केंद्रों पर पीईटी परीक्षा शुरू
औरैया जिले में रविवार सुबह आठ केंद्रों पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शुरू हुई। परीक्षा में नकल रोकने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रों के मुख्य गेट पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई। जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। इस दौरान महिला अभ्यर्थियों के कानों से बालियां, हाथों से ब्रेसलेट और चेन तक उतरवा ली गईं। कई अभ्यर्थियों को जूते-चप्पल भी बाहर उतारने पड़े। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें लग गईं। प्रवेश से पहले सभी की जांच की गई। जिला प्रशासन की ओर से केंद्रों पर पुलिस बल, केंद्र व्यवस्थापक और अन्य कर्मचारी तैनात रहे। नकल पर अंकुश लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था भी की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें