तेज रफ्तार कार लोडर में पीछे से जा टकराई
ड्राइवर को नींद आने के कारण वह लोडर को हाईवे के किनारे खड़ा करके सो रहा था। रात एक बजे अजीतमल से इटावा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार लोडर में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के एक हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार युवक उसी में फंस गए। तेज रफ्तार सुनकर आसपास लोग घटनास्थल पर पहुंचे।
घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया
पुलिस को सूचना देते हुए कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। पुलिस ने हाईवे एम्बुलेंस की मदद से घायल शनि पुत्र सत्यभान निवासी भर्रापुर थाना फफूंद औरैया , ऋषभ पुत्र श्याम सुंदर निवासी उदयपुरा थाना फ्रेंड कॉलोनी जिला इटावा और अभिनव पुत्र शशिवेंद्र कुमार निवासी शास्त्रीनगर बाबरपुर अजीतमल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल भिजवाया।