फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरे में रहे 300 से अधिक गांवों के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। बारिश में जलभराव व पेड़ गिरने से दो सौ से अधिक विद्युत पोल टूट गए हैं। लाइनें क्षतिग्रस्त होने से करीब तीन सौ से अधिक गांवों में बिजली दूसरे दिन भी गुल रही। इन जगहों पर बिजली आपूर्ति बहाल होने में अभी वक्त लगेगा। पोल बदलने के लिए विभाग को जलस्तर घटने का इंतजार है।
विज्ञापन

जिले में हुई मूसलाधार बारिश से कई गांवों में पानी उफना गया। बस्तियों में पानी घुसा तो घरों में जलभराव हो गया। हालात ये हुए कि खेत खलिहान जलमग्न होने से बिजली की लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गई। जलभराव अधिक होने से टूटे खंभे व विद्युत लाइनों को दुरुस्त करने की अड़चन बनी है। कुछ ऊपरी इलाकों में पोल व लाइनों को ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई है।
जलभराव की वजह से कई जगहों पर पोल बदलने का काम नहीं हो सका है। ऐसे में रूरा, जैनपुर, मैथा, रसूलाबाद, झींझक, सिकंदरा व बनीपारा आदि क्षेत्र में करीब तीन सौ से अधिक गांवों में शनिवार को दूसरे दिन भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

अतिवृष्टि से खेत व गहराई वाला पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया है। ऐसे में कई स्थानों पर पेड़ गिरने से भी बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। वहीं जलभराव से पोल टूटे हैं। खंभों को बदलने का काम प्रगति पर है। जलभराव वाले क्षेत्र में खंभे बदलने में कुछ वक्त लगेगा। -एके वर्मा, अधीक्षण अभियंता विद्युत
कहां कितने टूटे पोल
कानपुर देहात। बारिश की वजह से सबसे अधिक नुकसान झींझक उपखंड में हुआ है। यहां करीब 74 पोल क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि एचटी व एलटी लाइन मिलाकर दो सौ से अधिक इंसुलेटर पंक्चर हुए, जबकि करीब एक किमी एबीसी (एरियल बंच कंडक्टर) क्षतिग्रस्त हो गया। रसूलाबाद, मैथा में 22-22, रूरा में 31, जैनपुर में 18, अकबरपुर में 9 व सिकंदरा में 13 पोल समेत करीब 213 पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं।
यहां बहाल नहीं हो सकी बिजली आपूर्ति
कानपुर देहात। रूरा के महराजपुर, ढुलबजा, अंगदपुर, नबाबपुरवा, ममौलीपुर, रेरी, ज्योतिष, सिकंदरा में ग्रामीण फीडर बंद है। इससे रमऊपुर समेत कई गांवों की बिजली गुल है। रसूलाबाद के भीठी कुर्सी, कुर्सी खेड़ा, मधू निवादा, कुरंगना, बुलबुलियनपुरवा व झींझक मुलही, देवरा, अकारु, गाऊपुर आदि करीब तीस सौ गांवों में बिजली गुल है।
सीटी फटने से सात घंटे गुल रही जिला अस्पताल की बिजली
कानपुर देहात। अकबरपुर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल परिसर में बने यार्ड में सीटी (करंट ट्रांसफार्मर) धमाके के साथ फुंक गया। दूसरी सीटी लगाकर सुबह गुल हुई बिजली सात घंटे बाद बहाल की जा सकी। जिला अस्पताल में विद्युत आपूर्ति जैनपुर उपकेंद्र के स्वतंत्र फीडर से होती है। लगातार बारिश होने से उपकरणों में नमी आ गई है।
शनिवार सुबह करीब सात बजे अस्पताल परिसर के ट्रांसफार्मर यार्ड में लगी सीटी धमाके के साथ फुंक गई। इससे जिला अस्पताल पुरुष, महिला व कॉलोनी परिसर में बिजली गुल हो गई। सीमित डीजल आपूर्ति पर कुछ घंटे के लिए जनरेटर चलाया गया। इधर दोपहर में जनरेटर बंद होने से उमस भरी गर्मी से मरीज व स्टाफ परेशान रहा।
सबसे अधिक परेशानी इमरजेंसी वार्ड व जनरेल वार्ड में भर्ती मरीजों को हुई। हालांकि बिजली कर्मियों ने दोपहर में करीब 1 बजे सीटी बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। जेई अंबिका पांडेय ने बताया कि सीटी फुंक गई थी। इसे बदल दिया गया। संयुक्त जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति सुचारु है। (संवाद)
सुभाष व आंबेडकर नगर में बाधित रही बिजली
रूरा। बारिश के चलते गुरुवार की रात से कस्बा की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। शुक्रवार की रात को आंशिक क्षेत्र में आपूर्ति शुरू कराई जा सकी। एचटी लाइन में फाल्ट होने के चलते कस्बा के सुभाष व आंबेडकर नगर में बिजली गुल रही।
शनिवार सुबह जलापूर्ति की दिक्कत रही। सबमर्सिबल पंप नहीं चलने से लोगों को भटकना पड़ा। पेट्रोलिंग के बाद भी फाल्ट नहीं मिला। जेई इंद्रजीत पंडित ने बताया कि फाल्ट मिलने पर दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। पेट्रोलिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें