मामले में जांच कराने के निर्देश
इस पर एमएलसी पाठक पैथोलॉजी में गए और अधिकारियों को बुलवाया। मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला और पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष पहुंच गए। उन्होंने मामले में जांच कराने के निर्देश दिए। रोगियों को तुरंत जांच करवाई गई।
एनआईसी से कनेक्शन दिलवा दें, ई-हॉस्पिटल चलने लगेगा
विभागाध्यक्ष ने बताया कि हर सैंपल पर बार कोड रहता है, जिससे सैंपल बदल नहीं सकता। कभी-कभी खराब हो जाता है। प्राचार्य डॉ. काला ने एमएलसी से कहा कि एनआईसी से कनेक्शन दिलवा दें, जिससे ई-हॉस्पिटल चलने लगे। रोगी को रिपोर्ट के लिए आना नहीं पड़ेगा, ऑन लाइन मिल जाया करेगी।