ग्रामीणों बोले- यह सड़क छह महीने पहले बनी है
टेंडर 10 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे तक पड़ेंगे और उसी दिन आधे घंटे बाद खोले जाएंगे। अमर उजाला संवाददाता ने मंधना-बिठूर मार्ग का जायजा लिया, तो उसमें सिर्फ साईं मंदिर के पास एक गड्ढा और चंदेल चौराहे के पास गिट्टी उखड़ी नजर आई। इस पर पैचवर्क नहीं कराया गया, बल्कि 70 लाख से निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिए गए। ग्रामीणों के अनुसार, यह सड़क छह महीने पहले बनी है। उन्होंने इसकी जांच और चमाचम सड़क के बजाय जर्जर सड़कें बनवाने की मांग की।
300 मीटर सड़क टूटी है, टेंडर पूरी सड़क का
इसी तरह रामगोपाल चौराहे से बर्रा-ए जरौली होते हुए नित्येश्वर आश्रम फतेहपुर गोही के मध्य पांडु नदी पुल पर पहुंच मार्ग (सीसी कार्य) के लिए टेंडर निकाले गए हैं। विश्वबैंक बर्रा के पूर्व पार्षद अर्पित यादव ने बताया कि यह सड़क रामगोपाल चौराहा से साउथ सिटी तक एक साल पहले बनी थी, जो ठीक है। पांडु नदी पुल की तरफ करीब 300 मीटर सड़क टूटी है। इसलिए टेंडर में उतने ही हिस्से का उल्लेख होना चाहिए था, पर पूरी सड़क का टेंडर जारी किया गया। इसकी जांच की मांग की।
मैं अधिशासी अभियंता से सड़क का सत्यापन कराऊंगा। यदि सही एस्टीमेट नहीं बना होगा, गड़बड़ी होगी तो संबंधित अभियंता के खिलाफ कार्रवाई होगी। -संजीव भारद्वाज, मुख्य अभियंता, पीडब्ल्यूडी, कानपुर परिक्षेत्र