फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: जिला अस्पताल के इमरजेंसी में फर्श पर तड़पता रहा मरीज, समय से इलाज न मिलने पर तोड़ा दम, वीडियो वायरल

Wed, 17 Jul 2024 09:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: जिला अस्पताल के इमरजेंसी में फर्श पर तड़प रहे मरीज की समय से इलाज न मिलने के कारण मौत हो गई। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के फर्श पर तड़पता जख्मी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिला अस्पताल के इमरजेंसी में फर्श पर मरीज पड़ा तड़पता रहा। समय से इलाज न मिलने के कारण उसने दम तोड़ दिया। तड़पते घायल का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सीएमएस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है। दरअसल सदर कोतवाली क्षेत्र के मानीमऊ रेलवे स्टेशन के अंडरपास के निकट मंगलवार देर शाम को दो बाइकों की भिड़ंत हो गई थी।

विज्ञापन



हादसे में कानपुर के थाना बिल्हौर के ग्राम पिहानी निवासी सुमित, थाना शिवराजपुर के ग्राम रेतापुर खुर्द निवासी सूरज, थाना ककवन के ग्राम नेवादा निवासी कृष्णकांत उर्फ शिवा व कन्नौज सदर कोतवाली के ग्राम तेतामुल्लू निवासी सोनू घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां पर डॉक्टर ने सुमित को मृत घोषित कर दिया था और तीनों घायलों का इलाज किया। इलाज के दौरान बेंच पर लेटा घायल सूरज गिर गया और उसने निडिल भी निकाल दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह फर्श पर पड़ा तड़पता रहा, लेकिन किसी ने उसे संभालने का प्रयास नहीं किया। स्वास्थ्य कर्मी दूसरे घायलों का इलाज करते रहे। कुछ देर बाद ही सूरज ने दम तोड़ दिया। वहां पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मरीज के फर्श पर तड़पते होने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि युवक के सिर में गंभीर चोट लगी हुई थी, जिस कारण से वह बेंच पर नहीं रुक रहा था। कई बार स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे बेंच पर लिटाया और इलाज किया। पूरे मामले की जांच की जाएगी। अगर कोई लापरवाही मिलती है तो दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें