फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ऑपरेशन से पहले मरीज की मौत, नर्सिंग होम में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन से पहले मरीज की मौत, नर्सिंग होम में हंगामा
विज्ञापन

फोटो -10 मई की सुबह कराया गया था भर्ती, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर। कर्नलगंज थानाक्षेत्र में आर्यनगर स्थित एक नर्सिंग होम में कानपुर देहात के थाना रूरा के ग्राम बनी पारा निवासी विनीत कुमार (40) की गुरुवार रात ऑपरेशन से पहले मौत हो गई। परिजन ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्टॉफ और डॉक्टर से पूछताछ कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विनीत कुमार कानपुर देहात में एक भट्ठे पर मुनीम थे। परिवार में पत्नी सीमा, बच्चे सोनाली, बंटी और कृष्णा है। उनके छोटे भाई सुनील कुमार ने बताया कि 10 मई की सुबह 4.30 बजे पेट में दर्द उठा तो नर्सिंग होम भर्ती कराया था। अब तक 4-5 लाख का बिल हो गया। गुरुवार रात करीब 11 बजे विनीत के आंत के ऑपरेशन की तैयारी हो रही थी इसी दौरान डॉक्टर ने आकर अचानक विनीत के मौत की जानकारी दे दी। इस पर परिजन भड़क गए। शुक्रवार सुबह परिजन ने फिर से हंगामा कर स्टॉफ और डॉक्टर का घेराव कर लिया। कर्नलगंज पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराकर पूछताछ की।
विज्ञापन

कर्नलगंज इंस्पेक्टर विनीत कुमार ने बताया कि तहरीर और पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें