फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: पैथोलॉजी लैब प्रभारी की मां की जलकर मौत, हीटर तापते समय मैक्सी ने पकड़ी आग, पुलिस ने शव बेटे को सौंपा

Fri, 26 Jan 2024 01:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जीएसवीएम कॉलेज परिसर में पैथोलॉजी लैब प्रभारी की मां की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। वृद्धा ठंड से बचने के लिए हीटर ताप रहीं थीं और तभी मैक्सी में आग लगने से हादसा हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल (जीएसवीएम) कॉलेज परिसर में पैथोलॉजी लैब प्रभारी की मां की हीटर में आग तापते समय जलकर मौत हो गई।। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन

स्वरूपनगर थाना क्षेत्र स्थित के मेडिकल कॉलेज परिसर के टाइप-टू निवासी पैथोलॉजी लैब प्रभारी अभय श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी पत्नी सरोज व मां गिरजा श्रीवास्तव (76) बुधवार दोपहर हीटर पर आग ताप रहीं थीं। हीटर को बंद करते समय मां की मैक्सी में आग लग गई।
सरोज ने आग बुझाने की कोशिश की, असफल होने पर उन्हें खबर दी। वह मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। इसके बाद मां को हैलट ले गए। अस्पताल में बर्न वार्ड की व्यवस्था नहीं होने से डॉक्टर ने उर्सला रेफर कर दिया। वहां रात करीब आठ बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के दौरान झुलसी महिला की मौत
कानपुर। पनकी थानाक्षेत्र के पनका बहादुर निवासी सुधीर चंद्र बंशी ने बताया कि उनकी पत्नी बेबी चंद्र बंशी (45) 18 जनवरी को मैक्सी पहनकर अंगीठी में आग ताप रही थीं। इसी दौरान मैक्सी में आग लग गई। परिजनों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां बुधवार रात दम तोड़ दिया। स्वरूपनगर थाना प्रभारी ने बताया कि गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें