इलाज के दौरान झुलसी महिला की मौत
कानपुर। पनकी थानाक्षेत्र के पनका बहादुर निवासी सुधीर चंद्र बंशी ने बताया कि उनकी पत्नी बेबी चंद्र बंशी (45) 18 जनवरी को मैक्सी पहनकर अंगीठी में आग ताप रही थीं। इसी दौरान मैक्सी में आग लग गई। परिजनों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां बुधवार रात दम तोड़ दिया। स्वरूपनगर थाना प्रभारी ने बताया कि गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।