फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: टिनशेड में खड़े युवकों को टोकने पर पथराव, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। टिनशेड में खड़े तीन संदिग्ध युवकों को टोकने पर उन्होंने पथराव कर दिया। इसके बाद होमगार्ड पर हमला बोला। चीख-पुकार सुनकर बाहर निकले सैनिक के भी चोटें आईं। पुलिस ने एक किशोर, उसके साथी समेत चार का डॉक्टरी परीक्षण कराया।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के चांदपुर निवासी सैनिक शत्रुघ्न शुक्ला (39) के मकान के बाहर टिनशेड पड़ा है। उसमें बृहस्पतिवार देर शाम तीन संदिग्ध युवक दिखे। पड़ोसी होमगार्ड क़ृष्णकुमार मिश्र (40) ने उन्हें टोका, तो वह गाली देने लगे। विरोध करने पर पथराव कर दिया। चीखपुकार सुनकर बाहर निकले सैनिक भी पत्थर लगने से घायल हो गए। होमगार्ड ने एक किशोर को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने जयमोहन (18) को पकड़ लिया, जबकि साथी भाग गया। पुलिस ने किशोर, उसके साथी और दोनों घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया। थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि विवाद हुआ है। पथराव की जानकारी नहीं है। डॉक्टरी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें