फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान व आगरा-लखनऊ इंटरसिटी निरस्त होने से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक(कानपुर देहात)। सोमवार को झींझक स्टेशन पर ठहराव वाली तूफान और आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रही। कोहरे के कारण अन्य ट्रेनें विलंबित होने से भी यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। कानपुर के लिए जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस का ठहराव दिया गया। भीड़ अधिक होने के कारण काफी यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ पाए। उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

कोहरे और ठंड के कारण दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर रेल अधिकारियों ने झींझक स्टेशन पर ठहराव वाली अप और डाउन की तूफान एक्सप्रेस व आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस को अग्रिम आदेशों तक रद्द कर दिया गया है। अप की गोमती एक्सप्रेस डेढ घंटे, कानपुर टूंडला मेमो चार घंटे, मुरी एक्सप्रेस तीन घंटे, महानंदा एक घंटे, डाउन की शिकोहाबाद-कानपुर मेमो एक घंटे, मुरी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, महानंदा एक्सप्रेस आधा घंटा, गोमती एक्सप्रेस आधा घंटा विलंबित रही। सोमवार को कानपुर की तरफ जाने वाले यात्रियों के लिए जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस का ठहराव झींझक रेलवे स्टेशन पर दिया गया था।
जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस झींझक स्टेशन पर सुबह 10 बजे रुकी तो ट्रेन में भीड़ अधिक होने के कारण काफी यात्री ट्रेन में सवार नहीं हो सके। इस कारण उन्हें बिना यात्रा किए ही घर लौटना पड़ा। मंगलपुर के अनुज, परजनी के महेंद्र, औरंगाबाद के पुष्पेंद्र, नसीरपुर के दीपक ने बताया कि कानपुर जाने के लिए स्टेशन पर आए थे। अधिकतर ट्रेनें विलंबित रही। झींझक स्टेशन मास्टर बीके सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण अधिकतर ट्रेनें विलंबित चल रही हैं। तूफान एक्सप्रेस और आगरा- लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस को अग्रिम आदेश तक रद्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें