फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हैक्स में 36 घंटे के अंदर प्रतिभागी खोजेंगे समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में आईबीएम बीओबी हैक्स-26 ग्राउंड-2 का फिनाले बुधवार से शुरू हो गया। छात्रों को मेडिकल असिस्टेंट, स्मार्ट क्लासरूम और एआई योग असिस्टेंट के तीन चैलेंज को पूरा करने का टास्क मिला। इसमें इंजीनियरिंग और नॉन-इंजीनियरिंग छात्र 36 घंटे के अंदर समस्या का समाधान खोजेंगे। सबसे कम समय लेने वाली टीम विजेता बनेगी।
विज्ञापन


हैक्स-26 के प्रथम चरण में 1200 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। ये विवि कैंपस के अलावा उन्नाव, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, इटावा, कानपुर देहात एवं कानपुर के महाविद्यालयों के हैं। हैक्स-26 के राउंड-2 के फिनाले में 50 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें 164 प्रतिभागी शामिल हैं। इसमें 51 छात्राएं और 113 छात्र हैं। अभ्यर्थी एआई तकनीक की मदद से चैलेंज को पूरा कर रहे हैं। विजेताओं को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि इससे छात्रों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा।
विज्ञापन


इन समस्याओं का होगा समाधान
एआई योग असिस्टेंट - सही तरह से योग कराने का कार्य करेगा। बारीकियां बताएगा।
मेडिकल असिस्टेंट - बीमार के लक्षण के आधार पर दवा देगा।
स्मार्ट क्लासरूम - छात्रों को उनकी भाषा में शिक्षक का पूरा लेक्चर रिकार्ड कर देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें