फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीनियर महिला टीम के लिए 74 खिलाड़ियों ने पेश की दावेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से सीनियर महिला टीम के गठन के लिए चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को कमला क्लब और द स्पोर्ट्स हब में 40-40 ओवर के चयन मुकाबले खेले गए। प्रदेश की 74 महिला क्रिकेटरों ने छह टीमों के साथ मैदान पर उतरकर अपनी दावेदारी पेश की। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर महिला चयन समिति की नजर रही।
विज्ञापन


बल्लेबाजों ने रन बनाने और गेंदबाजों ने विकेट चटकाने का प्रयास किया। फील्डिंग में खिलाड़ियों की चुस्ती दिखाई। बुधवार को कमला क्लब और द स्पोर्ट्स हब में हुए मुकाबलों में कानपुर, लखनऊ, आगरा, मेरठ, प्रयागराज, फतेहपुर, नोएडा, गाजियाबाद और सहारनपुर समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों की क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया। बल्लेबाजी, गेंदबाजी, विकेटकीपिंग और क्षेत्ररक्षण को महिला चयन समिति की प्रियंका शैला, सीमा सिन्हा, क्षमता श्रीवास्तव, श्वेता सिंह और कश्मीरा जैन ने परखा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें