बेटे को डराने के लिए ऐसा बोला
कारोबारी के मुताबिक बेटे की ऐसी हरकतों के चलते उसे डराने के लिए संपत्ति से बेदखल करने की बात कही थी। इसके लिए अपने वकील मित्र की सलाह ली थी। वकील ने सलाह दी थी कि बेटे से इस तरह बोलो तो शायद सुधर जाए, लेकिन वह नहीं सुधरा। बताया कि बेटे ने पहले भी लैपटॉप और मोबाइल फोन बेच दिए थे।
होटल में छिपकर रह रहे थे
पनकी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि छात्र के साथ चार साथियों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे करीब 60 प्रतिशत माल बरामद हो गया है। यह लोग एक होटल में छिपकर रह रहे थे। आरोपियों से पूछताछ के बाद जेल भेजा जाएगा।
ये माल हुआ था चोरी
21 लाख रुपये नगद, सोने के चार हार, आठ कंगन, 20 अंगूठी, पांच चेन, पांच सेट झुमके, कान के बाले, पांच सेट पायल, 500 ग्राम चांदी के जेवर।